जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया 22 करोड़ की 7 परियोजनाओं को लोकार्पण
बोले सपा की सत्ता में वापसी नहीं होगी , देश का किया अपमान
मेरठ। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को मेरठ में 22 करोड़ सात परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके परसंभल सीओ अनुज चौधरी को जेल भेजने के सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान बोलते हुए कहा कि देश का अपमान करने वाली समाजवादी पार्टी की कभी भी सत्ता में वापसी नहीं होगी वह सिर्फ और सिर्फ सपने देखती रहे।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आजम खान देश के बारे में क्या टिप्पणी करते थे सब जानते हैं, सपा का नेचर राष्ट्र, सनातन धर्म का अपमान करना है। 2017 से पहले दिन में महिला नहीं निकल पाती थीं। पांच बजे लोग घरों का दरवाजा बंद कर लेते थे।उन्होंने कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल के मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समर्थन किया। बोले सही मांग है।लोकार्पण कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, अंकुर कुशवाह, आशीष प्रताप सिंह सहित कई नेता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment