आदमी के अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया हारे चुनाव
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है
मेरठ। दिल्ली में पिछले 27 साल से दिल्ली विधान सभा पर कब्जा जमाए बैठी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा समाप्त होने वाला है। दिल्ली सत्तर सीटों पर शनिवार को हुई मतगणना में सबसे ज्यादा चौकाने वाली खबर सामने आयी है। आम आदमीपार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया चुनाव हार गये है। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक घोषित नतीजो में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रहे है। इसे मोदी की जीत माना जा रहा है।
सुबह आठ बजे हुए मतगणना में भाजपा ने बढ़त बनानी आरंभ कर दी । जो दोपहर तक भाजपा की लीड़ बढ़ती चली गयी। इसका असर यह हुआ पहला जो नतीजा आया वह आम आदमी के पक्ष में एक नजीता भाजपा के पक्ष में आया। इसके दो चौकाने वाले नतीजे आये । सबसे पहले आम आदमी के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया चुनाव हार गये। इसके सबसे ज्यादा चौकाने वाला नतीजा सामने आया। जब पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनाव में हार गये। यह आम आदमी पार्टी के सबसे चौकाने वाली खबर थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालका जी से चुनाव जीत गई हैं।उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को कड़े मुकाबले में हरा दिया है
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी जाती सरकार का असर पंजाब पर पड़ने का असर आने वाले समय में दिखाई देगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। यानी कि जो विकास का पहिया दिल्ली में रूक गया था। अब वह दौड़ता हुआ नजर आएगा।
वही दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के बाद दिल्ली सचिवालय में आला अधिकारी को तुरंत पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।


No comments:
Post a Comment