अधिवक्ता से कचहरी परिसर में भिड़ी महिला 

पति का मुकदमा न लड़ने की दे रही थी धमकी 

मेरठ। गुरूवार काे कचहरी परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जबकि अपने पति का केस न लड़ने आयी एक महिला अधवक्ता से भिड़ गयी। बात इतनी बढी दोनो के बीच हाथापाई की नौबत बन आयी।  इसी बीच आसपास के चैंबर्स के वकील भी वहां पहुंच गए। वकीलों ने मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस को भी बुला लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने लाई। बाकी वकील भी सिविल लाइन थाने पहुंच गए।

 मामला गुरूवार दोपहर का है जानी क्षेत्र के चौबला गांव में रहने वाली नीलम गुरुवार को कचहरी में वकील आमिर के चैंबर में पहुंची। वहां महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी के साथ वकील और महिला के बीच हाथापाई भी हो गई। झगड़े की खबर मिलते ही आसपास के वकील भी मौके पर पहुंच गए और बीचबचाव करने लगे। पुलिस भी आई और महिला को समझाने लगी। पुलिस में कोई महिला कॉन्स्टेबल नहीं थी, इसलिए पुरुषों ने ही महिला को पकड़कर अलग किया।आरोप है कि महिला नीलम का अपने पति से झगड़ा चल रहा है। पति का केस वकील आमिर लड़ रहे हैं। नीलम इस केस को नहीं लड़ने की बात कहने के लिए वकील के यहां पहुंची थी। वहीं, वीडियो में वह वकील पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रही है।

वकील आमिर ने सिविल लाइन थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें उन्होंने महिला पर आरोप लगाए हैं। वकील आमिर का कहना है- वह अपने एक क्लाइंट का केस लड़ रहा हूं।  महिला उसी क्लाइंट की पत्नी है। पति-पत्नी में विवाद है, जिसका मुकदमा चल रहा है। महिला के घर उसी मुकदमे से रिलेटेड पूछताछ या नोटिस पहुंचा होगा। वह महिला मेरे चैंबर में आई और गाली-गलौज करने लगी। उसने मेरे साथ अभद्रता की। कहने लगी, आज तुझे सबक सिखाऊंगी। साथ ही महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। मेरा सामान फेंक दिया, चैंबर में रखे कागज पलट दिए। इतना ही नहीं, उसने मेरी जेब में रखे 10 हजार रुपए भी निकाल लिए।

 10 हजार रुपए मेरे एक क्लाइंट से आई फीस थी। इसके बाद आसपास के वकील भी आ गए। उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद हमने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इस घटना के बाद सिविल लाइन थाने पर दूसरे वकील भी पहुंचे। उन्होंने एसएसआई मुन्नेश कुमार से कहा कि पुलिस इस पर सख्त एक्शन लेकर हमारी सुनवाई करे। इस पूरे प्रकरण के बाद कचहरी में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सिविल लाइन थाना पुलिस कचहरी में चेकिंग करने पहुंची। सीओ सिविल लाइन अभिषेक त्रिपाठी के सहित अन्य पुलिसकर्मी कचहरी पहुंचे। वहां सुरक्षा व्यवस्था चेक की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts