होटल में चल रहा था जिस्म फिरोशी का धंधा
आधा दर्जन से अधिक युवक व युवतियां गिरफ्तार , पुलिस ने होटल संचालक को भी लिया हिरासत में
मेरठ। शहर के होटलों में चोरी छिपे जिस्म फरोशी का धंधा किया जा रहा है। गुरूवार को थाना टीपी नगर क्षेत्र में मलियाना पुल के पर एक होटल में की गयी छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस को मौके से 6 युवक व तीन मिली। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को काफी समय से इस होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। टीपीनगर पुलिस ने भारी बल के साथ होटल को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी में 6 युवक और 3 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।इस क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। करीब 6 महीने पहले भी सीओ ब्रह्मपुरी ने एक होटल में ऐसा ही सेक्स रैकेट पकड़ा था। उस समय भी युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया था।पुलिस अभी सभी गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से आसपास के अन्य होटलों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ी कामयाबी है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
No comments:
Post a Comment