वकीलों का संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन किया प्रदर्शन

डीएम से मुलाकात न होने पर लखनऊ-अयोध्या मार्ग किया जाम, पुतला फूंका

बाराबंकी। बाराबंकी में अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में सैकड़ों वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकील डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम शशांक त्रिपाठी ने वकीलों से मिलने से इनकार कर दिया।

कई बार आग्रह के बावजूद भी जब डीएम नहीं मिले, तो वकील आक्रोशित हो गए। नाराज वकीलों ने कलक्ट्रेट के गेट से पटेल तिराहे तक लखनऊ-अयोध्या मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने सड़क किनारे लगी सत्ता पक्ष और विपक्ष की होर्डिंग्स को जला दिया।पटेल तिराहे पर डीएम का पुतला फूंका और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे चले उग्र प्रदर्शन के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी को नरम रुख अपनाना पड़ा। वे एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ बाहर आए और ट्रेजरी ऑफिस के सामने वकीलों का ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद वकीलों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts