एडीजी का इंस्टाग्राम पेज 7 घंटे तक हैक
गेमिंग एप के जरिए फ्री क्रिप्टोकरेंसी का देते रहे झांसा
मेरठ।मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर का इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है। यह मेरठ एडीजी का ऑफिशियल पेज है। इस पेज को 31 जनवरी की रात को एक बजे हैक किया गया। पूरे 7 घंटे तक पेज हैक रहा। 1 फरवरी की सुबह पेज फ्री हुआ। हैकर्स ने इस बीच पेज के जरिए गेमिंग का लिंक भेजकर फ्री क्रिप्टोकरेंसी हासिल करने का झांसा दिया। लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते रहे।
एक्सपर्ट के अनुसार संभावना है कि एडीजी जोन की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। माना जा रहा है कि हैकर्स ने पहले इंस्टग्राम पर कोई संदेश भेजा गया होगा। यही वो प्रॉक्सी लिंक था जिसके जरिए हैकर्स अकाउंट की सिक्योरिटी को ब्रेक कर पाए। इस पर क्लिक करने के बाद पेज हैक हुआ।
साइबर एक्सपर्ट शिवम कुमार ने बताया कि अगर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर Two Step Authentication पहले से सक्षम होता है तो इस तरह के साइबर हमले को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें।
No comments:
Post a Comment