नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार
अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता नईम उर्फ मूली पोक्सो एक्ट में था फरार, घर से पकड़ा गया
मेरठ। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नईम उर्फ मूली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एरा गार्डन में रहने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
घटना कुछ दिन पहले की है, जब ट्यूशन जा रही एक नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।पीड़िता के परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपी नईम रंगदारी के मामले में भी वांछित था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता बताता है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।
No comments:
Post a Comment