जिला कारागार के बंदी के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत
मेरठ। चौधरी चरण जिला कारागार के एक बंदी की रविवार को बीमारी के दौरान मौत हो गयी। रविवार सुबह सात बजे उसने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन को कैदी की जानकारी दी गयी।
हस्तिनापुर निवासी सुनील पुत्र अतर सिंह सैफपुर गांव जिला कारागार में बंद था । रविवार 5 जनवरी को सुबह लगभग साढ़े छ: बजे कैदी की हालत बिगड़ गई। तत्काल जेल प्रशासन द्वारा उसे मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान ही बंदी की मौत हो गई। लगभग 7 बजे बंदी की मौत हुई फिर जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सुनील कैदी 302, 307 का मुजरिम था। सितंबर 2023 में उसे दिल्ली सेंट्रल जेल मंडोली से मेरठ जेल शिफ्ट किया गया था। नवंबर 2024 से बंदी की हालत खराब चल रही थी। वो कैंसर पीड़ित था। यहां जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। दिसंबर 2024 में भी बंदी को 20 दिन मेडिकल अस्पताल में भर्ती रखा गया जां उसका इलाज चला। एम्स दिल्ली में भी भर्ती रहा जहां इलाज चलता रहा। लेकिन लगातार उसकी हालत खराब हो रही थी। मेरठ मेडिकल में दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों को जानकारी दे दी है।
No comments:
Post a Comment