भाजपा नेता के भांजे से मारपीट करने वाला गिरफ्तार 

मेरठ महोत्सव देखकर लौट रहे युवक पर किया था हमला, नोएडा से गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में महोत्सव देखकर घर लौट रहे भाजपा नेता के भांजे पर 6 से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया था। हमले में भाजपा नेता का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका अभी उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।मेरठ महोत्सव के बाद भाजपा नेता दीपक शर्मा का भांजा विशाल वर्मा 25 दिसंबर को अपने घर जा रहा था जब वह मेडिकल थाना क्षेत्र में पहुंचा तो उस पर युगम और अंश ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया था। हमले में विशाल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता दीपक शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने शनिवार को घटना के मुख्य आरोपी युगम को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है। वही पीड़ित विशाल वर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार विशाल के साथी कार्तिक उर्फ गोल्डी से युगम और अंश की रंजिश थी। मेरठ महोत्सव के आखिरी दिन अंश अपने साथियों के साथ भामाशाह पार्क में मौजूद था उसने गोल्डी को फोन कर बाहर बुलाया, जहां गोल्डी और अंश पक्ष में मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद गोल्डी पक्ष के लोग फरार हो गए थे, गोल्डी का दोस्त विशाल उनके हत्थे चढ़ गया। अंश, युगम और उनके साथियों ने विशाल पर जानलेवा हमला कर दिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts