युवक की चाकुओं से गोंद कर हत्या 

उधम सिंह चौक में एमएलवी ऑक्सफाेर्ड पब्लिक स्कूल के पास मिला शव 

मेरठ। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के उधम सिंह चौक के पास बीती रात प्रयाग राज के एक युवक की चाकुओं से गोंद कर हत्या कर दी गयी। उनका शव एक स्कूल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। 

 मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एमएलवी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास सड़क के किनारे एक युवक के खून से लथपथ शव को देखा। जिसकी आतें बाहरआयी हुई थी। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना कीजानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेसिंक टीम को बुलाया गया। जिसने आसपास की जांच पड़ताल करते नमनू एकत्र किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक सौरभ प्रयागराज का रहने वाला था। वह मेरठ में मंदिर के निर्माण में मजदूरी करता था। हत्या कैसे हुई और किसने की? इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

सीओ  मवाना अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने क्राइम स्पॉट सील कर दिया। मौके से सबूत जुटाए। युवक की जेब से कुछ सामान बरामद हुए हैं, उन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है।एसपी  देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि युवक प्रयागराज का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts