महिला अधिवक्ता की अंजली की हत्या ससुरालियों ने कराई

 हत्याकांड के आरोपी नीरज का बड़ा दावा,पुलिस को दिखाए सुबूत, पिछले साल हुआ था मर्डर

मेरठ। एक साल पूर्व अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या के मामले गुरुवार को आरोपी ने खुलासा कर सनसनी फैला दी है। उसका आरोप है सुसरालियों ने अंजली गर्ग की हत्या उसके पति, सास, ससुर ने मिलकर करवाई थी। पुलिस को आरोपी ने सबूत पेश किए है जबकि पुलिस ससुरालियों को क्लीन चिट दे चुकी है। 

 जमानत पर बाहर आया नीरज शर्मा गुरुवार को कप्तान से मिलने पहुंचा। आरोपी का दावा है कि अंजली की हत्या  कराई है। नीरज ने आरोप लगाया कि वारदात के मुख्य आरोपी ससुरालियों को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है।नीरज ने कहा कि उसे सुपारी के 20 लाख रुपए अब तक नहीं मिले। उसे सुपारी की रकम नहीं मिली और जेल भी चला गया। नीरज ने पुलिस को अंजली उसके पति और अपने बीच हुई बातों की कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल भी दिखाई। नीरज का आरोप है कि पुलिस सारे सबूतों की दोबारा जांच करे।

ये था मामला 

7 जुलाई 2023 में टीपी नगर थाना क्षेत्र के उमेश विहार में सुबह साढ़े छह बजे एडवोकेट डॉ. अंजली गर्ग की उसके मकान की देहरी पर दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी। अंजली दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी किसी ने गेट पर उसे गोली मार दी। हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में अंजली की सास सरला गुप्ता, ससुर पवन गुप्ता और पति नितिन गुप्ता को अरेस्ट किया था।संपत्ति विवाद के कारण इन लोगों ने अंजली को मार डाला। लेकिन पुलिस जांच में ये चीजें साबित नहीं हुईं, बाद में इन्हें क्लीनचिट देकर छोड़ दिया था।

बाद में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए अंजली मर्डर केस में दो लाख की सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से हत्या करवाने की बात बताई। हत्या का साजिशकर्ता यशपाल, सुरेश भाटी और नीरज शर्मा था। किराए पर शूटर अनुज उर्फ मनिहार था। तीनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।अंजली के पति, ससुर को क्लीन चिट दे दी थी।  

        नीरज ही वो शख्स था, जिसने दो लाख रुपए में भाड़े के शूटर उपलब्ध कराए थे। दोनों शूटर हत्या के एक दिन पहले नीरज के घर रुके थे। इनके कब्जे से दो स्कूटी और तमंचा भी बरामद हुआ था।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts