उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर केएल इंटरनेशनल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन 

 मेरठ । गुरूवार काे के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति  रतन टाटा के  निधन पर  विशेष प्रार्थना सभा में दी श्रद्धांजलि  दी गयी। 

 मानवता, सेवा, पराेपकार, विनम्रता जैसे गुणों के धनी  टाटा काे नमन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। छात्राें को  संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित रतन टाटा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा  स्त्रोत है वह एक ऐसे असाधारण नेतृत्व कर्ता  थे जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता व अथक परिश्रम से टाटा समूह काे न केवल वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई वरन राष्ट्रोन्नति  में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts