मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई। सिंघम अगेन के विलेन अर्जुन कपूर ने आखिरकार ब्रेकअप को लेकर रिएक्ट किया है। पिछले कुछ समय से लगातार चल रहा था कि मलाइका अरोड़ा संग उनका रिश्ता टूट गया है। अब पहली बार अर्जुन कपूर ने कहा कि वह सिंगल हैं।
अर्जुन कपूर राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इन दिनों वह सिंघम अगेन के चलते चर्चा में हैं। वह रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। ये पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
दिवाली पार्टी के दौरान जब अर्जुन कपूर पहुंचे तो उनसे लगातार एक ही सवाल किया जा रहा था मलाइका अरोड़ा को लेकर। तब अर्जुन ने कहा, ' नहीं अभी सिंगल हूं। रिलैक्स रहो।' अब एक्टर के सिंगल होने की बातें सुनकर सोशल मीडिया पर भी फैंस रिएक्ट करने लगे।
अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर आगे कहा, ' इन्होंने लंबा और हैंडसम बोला। ऐसा लग रहा है कि शादी की बात कर रहे हैं। इसलिए मैंने बोला रिलैक्स रहो पहले। हैप्पी दिवाली सभी को। हम सभी ने आपके लिए बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है।'
इससे पहले पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूट गया है। दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला लिया है। मालूम हो, ब्रेकअप के बावजूद जब मलाइका के पिता का निधन हुआ तो वह उनके घर पहुंचे थे।
No comments:
Post a Comment