पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने गोली मारकर मौत को लगाया गले
मेरठ । थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव में एक बीस साल के युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोलीमार मौत को उतार लिया। उसका शव सटोर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
घटना रविवार सुबह 3 बजे के करीब की है। डिफेंस एंक्लेव में विजय राठी अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी दीपाए विजय कुमार की मां केला देवी साथ ही विजय के 2 बेटे बड़ा बेटा सिद्धांत राठी और छोटा बेटा निरिष राठी रहते हैं। घर में विजय गर्ग की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक रखी थी। घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी स्टोर रूम से गोली चलने की आवाज आई। घरवालों ने वहां जाकर देखा तो सामने बेटा सिद्धांत खून से लथपथ औधें मुंह पड़ा था। उसके चारों तरफ खून ही खून था। पास ही विजय गर्ग की बंदूक पड़ी थी।
यह सीन देखकर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं घरवालों से पूछताछ हो रही है। परिवार कुछ समझ नहीं पा रहा कि बेटे ने इतना घातक कदम क्यों उठाया है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। वहीं जवान बेटे के इस तरह चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है।
No comments:
Post a Comment