एमपीएस की सभी शाखाओं में सत्र 2025-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर से 

 मेरठ।  मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं में सत्र 2025-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 को प्रातः 09:00 बजे से आरम्भ होगी।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिर्फ स्कूल की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए बच्चे का आधार कार्ड एवं माता-पिता तथा बच्चे की स्कैन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ का रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपलोड होना अनिवार्य है।

 निदेशक  विक्रमजीत सिंह  शास्त्री ने बताया विद्यालय रजिस्ट्रेशन पत्रों में से उपलब्ध सीटों के अनुसार उपयुक्त रजिस्ट्रेशन पत्रों का चयन करेगा तथा चयनित रजिस्ट्रेशन पत्रधारकों (एप्लीकेंट्स) को ई-मेल द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। एक बार सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात प्रवेश परीक्षा की तिथि साझा की जायेगी।



चयन का माध्यम -

. कक्षा 1 से कक्षा 9 तक लिखित परीक्षा एवं अभिभावकों से मौखिक वार्तालाप (इन्टरैक्शन) के द्वारा।

1 2. कक्षा नर्सरी, एल. के. जी., यू.के.जी. छात्रों व अभिभावकों के साथ मौखिक वार्तालाप (इन्टरैक्शन) के द्वारा।

कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 तक प्रवेश हेतु सत्र 2025-2026 में उच्च माध्यमिक शाखाओं के लिए उपलब्ध सीटों का विवरण निम्नलिखत हैः-

* एम.पी.एस. मेन विंग - 280

. एम.पी.एस. फॉर गर्ल्स - 285

* एम.पी.जी.एस., शास्त्री नगर 285

* एम.पी.एस., वेद व्यास पुरी - 280

कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक प्रवेश हेतु सत्र 2025-2026 में प्राथमिक माध्यमिक शाखाओं के लिए उपलब्ध सीटों का विवरण निम्नलिखत हैः-

* एम.पी.एस. द फर्स्ट स्टेप - 150

* एम.पी.एस., श्रद्धापुरी फेज़ 11 - 180

* एम.पी.एस., पल्लवपुरम - 150

प्रवेश प्रक्रिया के समय आवश्यक प्रपत्र (डॉक्यूमेन्ट्स)-

1. बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र

2. माता-पिता का आधार कार्ड

3. बच्चे का आधार कार्ड

4. बच्चे की पूर्व परीक्षा (प्रिवियस एग्जाम) का अंकपत्र (मार्कशीट)। (नर्सरी, एल. के.जी., यू.के.जी. कक्षाओं के अलावा)

5. ऑनलाइन रजिस्ट्रेश्न की कॉपी।

6. पूर्व स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट

7. बच्चे एवं माता पिता की एक संयुक्त पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

उपरोक्त सभी प्रपत्रों (डॉक्यूमेन्ट्स) की स्वयं प्रमाणित प्रतिलिपि विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में प्रस्तुत करना आवश्यक है अथवा अभिभावक इन सभी प्रपत्रों (डॉक्यूमेन्ट्स) को विद्यालय द्वारा दी गयी डॉक्यूमेन्ट्स वैरिफिकेशन लिंक के माध्यम से भी अपलोड कर सकते हैं।

एडमिशन से सम्बन्धित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए अभिभावक गण मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की वेबसाइट www.meerutpublicschool.edu.in पर जाकर किसी भी शाखा के हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

मेरठ पब्लिक स्कूल समूह के विद्यालयों की नवीन उपलब्धियाँ

* स्मार्ट डिजिटल बोर्ड पैनल युक्त कक्षाएं।

कक्षा 4 से कम्प्यूटर के साथ ए. आई (आर्टीफीशियल इंटैलिजैन्स) की शिक्षा।

सभी जूनियर विंग - कक्षा 1 से 8 तक के लिए कम्प्यूटर साइंस लैब ।

एम.पी.एस. मेन विंग, एम.पी.एस. फॉर गर्ल्स, एम.पी.जी. एस. शास्त्री नगर एवं एम.पी.एस. वेद व्यास पुरी में वातानुकूलित कक्षाएं - कक्षा नर्सरी से कक्षा 4 तक।

एम.पी.एस. द फर्स्ट स्टेप, एम.पी.एस. पल्लवपुरम एवं एम.पी.एस. श्रद्धापुरी फेज 11 पूर्ण रूप से वातानुकूलित परिसर ।सी.सी.टी.वी. एवं वाई. फाई० सुविधा युक्त परिसर।

* शैक्षणिक विकास हेतु शिक्षा शास्त्र में ब्लूम टैक्सोनॉमी पर आधारित आधुनिक तकनीकों का प्रयोग।

राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रुपरेखा (NCF) के अनुसार संचालित पाठ्यक्रम ।

कक्षा 8, 9 एवं 10 में गणित एवं विज्ञान विषयों का जापानी फर्म बैनसे (Benesse) द्वारा डाटा विश्लेषण।

बैनसे खोजो चक्र (CBSE एवं Bloom Taxonomy के साथ संरेखित) द्वारा विभिन्न डिजिटल टूल्स के माध्यम से विद्यार्थियों में आदतों एवं रूझान की समझ उत्पन्न करना एवं आत्म चिंतन के महत्व को समझाना व उचित विषयों के चयन के साथ भविष्य में उपयुक्त कार्य क्षेत्र का चयन सुनिश्चित करना।

ओपन डोर असैसमेन्ट द्वारा पारम्पारिक शिक्षण एवं परिक्षण शैली से हटकर विद्यार्थीयों की प्रतिभा को समझकर उसके अनुसार सीखने की प्रक्रिया विकसित करना एवं व्यवहारिक जीवन में उन्हें बढ़ावा देना।

* विद्यार्थियों के अनुकूल छात्र एवं शिक्षक का अनुपात ।

अत्याधुनिक कॉन्फीग्रेशन युक्त कम्प्यूटर ए०सी० प्रयोगशालाएं।

एकीकृत विज्ञान ए०सी० प्रयोगशाला।

सभी विषयों की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ।

जी.पी.एस. एवं सी.सी.टी.वी युक्त परिवहन सुविधा।

विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु बास्किट बॉल, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, स्केटिंग आदि खेलो को बढ़ावा।सिंथैटिक निर्मित अत्याधुनिक बास्केटबाल एवं बैडमिंटन कोर्ट एवं उत्तम मैदान (फुटबाल, स्केटिंग आदि)।

एम.पी.एस.की सभी शाखाओं के हैल्पलाइन नम्बर

मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग), वैस्ट एण्ड रोड, प्रधानाचार्या श्रीमती अलका श्रीवास्तव गौड़ । (हैल्पलाईन नम्बर - 7251010193)

मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वैस्ट एण्ड रोड, प्रधानाचार्या श्रीमती रचना शर्मा। (हैल्पलाईन नम्बर 7251010196)

मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्रीनगर, प्रधानाचार्या श्रीमती सपना आहूजा। (हैल्पलाईन नम्बर- 7251010195)

मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यासपुरी, (सीनियर विंग), प्रधानाचार्य श्रीमान राजीव गोयल। (हैल्पलाईन नम्बर 7251010192)

मेरठ पब्लिक स्कूल "द फर्स्ट स्टेप" श्रद्धापुरी फेज-1 (प्राइमरी विंग) प्रधानाचार्या श्रीमती सोनू साहनी। (हैल्पलाईन नम्बर 7251010191)

मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम, (प्राइमरी विंग), प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ति मिनोचा। (हैल्पलाईन नम्बर 7300798081) मेरठ पब्लिक स्कूल (प्राइमरी विंग) श्रद्धापुरी फेज-2 डिफेंस एन्कलेव प्रधानाचार्या श्रीमती रितिका महाजन (हैल्पलाईन नम्बर - 8923335688, 7906340497)

No comments:

Post a Comment

Popular Posts