छेड़छाड़ का विरोध करने पर मैक्स केयर हॉस्पिटल के स्टाफ ने महिला का बनाया बंधक
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया ,जंच पड़ताल मे जुटी पुलिस
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल के स्टाफ ने लोहियानगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला तीमारदार से छेड़छाड़ कर दी। महिला के देवर ने आरोपियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।उसे बंधक बना लिया। वही घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
लोहियानगर के एक गांव की रहने वाली महिला को डिलीवरी के चलते हापुड रोड स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला की जेठानी उसकी देखरेख कर रही थी।पीड़ित जेठानी का आरोप है कि रविवार रात को हॉस्पिटल के स्टाफ में मौजूद दूसरे समुदाय के अरमान और फिरोज ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत काम करने का प्रयास किया था।पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने देवर को दी देवर आरोपियों का विरोध करने पहुंच गया। आरोपियों ने महिला के देवर की पिटाई कर दी। पिटाई की घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पीड़ित महिला ने लोहियानगर थाना पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने उसके देवर को बंधक बनाया हुआ है। और घटना की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित द्वारा जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया थाना पुलिस ने हॉस्पिटल में छापेमारी शुरू कर दी है लेकिन दोनों आरोपी हॉस्पिटल से फरार हैं।
No comments:
Post a Comment