मेरठ। प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के उपरांत आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा की गयी। जिनमें राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मेरठ निवासी नरेंद्र सिंह खजूरी को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के द्वारा अनुमोदित नाम को उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल की ओर से हम चौधरी जयंत सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अनुसूचित जाति जनजाति की भलाई के लिए कार्य करेगा। वही नरेन्द्र खजूरी के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का सदस्य ने पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment