नेशनल जैवलिन दिवस प्रतियोगिता के लिए मेरठ टीम का चयन 

 मेरठ। कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज के  मैदान पर आगामी 7 अगस्त को आयोजित होने वाली तीसरी राष्ट्रीय जैवलिन दिवस प्रतियोगिता के लिए सोमवार को मेरठ जिले की टीम का चयन किया गया। चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी गयी। 

जिला एथलेटिक संघ मेरठ के सचिव  अनु कुमार के अनुसार टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश राज्य तीसरी राष्ट्रीय जैवलिन दिवस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन कानपुर में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के खेल मैदान पर 7 अगस्त 2024 को आयोजित किया जाएगा। मेरठ जिले की टीम का चयन आज कर लिया गया। चयन समिति के सदस्य धर्मेंद्र चौधरी, सविता चौधरी ,मनोज मलिक ,अरुण कुमार, अंकुर कुमार की उपस्थिति में चयन किया गया। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। 

चयनित होने वाले खिलाड़ी 

बालिका 14 वर्ष :गार्गी शर्मा

 बालक 14 वर्ष:  हर्ष शर्मा , तपस्वी

 बालक 16 वर्ष:  आदित्य कुमार, आदित्य सिंह, अंकुर, अर्पित चौधरी

 बालक 18 वर्ष:  लखन सिंह, पारस, सागर शर्मा बालक 18 वर्ष से अधिक:

 अभिषेक कुमार, आयुष,गौरव कुमार ,अमन।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts