नाप तोैल के बाद ही आगे प्रवेश दिया डीजे कांवड़ को 

कांवड़ रोकने पर कांवड़ियो ने किया हंगामा , पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझा कर कराया शांत 

मेरठ। बागपत रोड़ , हापुड‍़ में हाई टेंशन लाइन से टकराने के बाद कांवड़िए की मौत के बाद पुलिस प्रशासन गुरूवार को पूरी तरह हरकत में आ गया। हरिदद्वार आ रही डीजे मानक के नियामानुसार उल्लघन करने वाली कांवड़ को रोक दिया गया। मानक के अनुसार उनकी ऊंचाई होने के बाद ही आगे की ओर रवाना किया गया। इस दौरान कम से कम 29 कांवड़ को रोक गया। इस दौरान कांवड़ियों ने डीजे कांवड़ रोकने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाबुझा कर शांत कराया। 

गुरूवार को पुलिस की टीमों ने जगह- जगह ऐसी कांवड़ रोकना आरंभ कर दिया जिनकी ऊंचाई 12 फीट  से अधिक थी। डीजे की ऊंचाई को नापने के लिए खुल पुलिस अधिकारी इंचटेप लेकर खड़े थी। जिससे किसी प्रकार का विवाद पैदा न होगा। हरिद्वार से आ रही डीजे कांवड़ को मोदीपुरम पर जब रोका गया तो डीजे के साथ रहे कांवडि़यों ने हंगामा आरंभ कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को बताया अधिक ऊंचाई के डीजे कांवड़ के कारण कई हादसे हो चुके है। कांवड़ियों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियो ने डीजे कांवड़ की ऊंचाई को नापा गया। जिस कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक पाई गयी। उनको कम कराया गया। हाईवे पर ही डीजे के कॉलम उतारे गये। 

टोल प्लाजा पर दिल्ली जा रही एक डीजे कावंड़ को पुलिस अधिकारियों द्वारा रोका गया। जिस पर उसके साथ आ रहे कांवड़िए भड‍़क गये। नियमों को हवाला देते हुए डीजे कांवड़ की ऊंचाई नापी गयी तो वह 19 फीट की निकली। जिस पर पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों की मदद से कालम को उतारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कांवड़ियों से कहा घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिस शिददत सेे हरिद्वार से जल लेकर आए हो उसी शिददत के साथ वापस लौटो , ऊंचाई वाली डीजे कांवड़ से आपको व आपके साथ चल रहे शिवभक्तों को नुकसान हो सकता है। 

मोदीपुरम डिपो के पास हरिद्वार से गाजियाबाद जा रही डीजे कावंड़ को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। उस डीजे कांवड़ के साथ कम से कम सत्तर कांवड़िए मौजूद थे। उसकी ऊचाई 17 फीट थी। पुलिस कर्मियों ने उसकी नापतौल की तो मानक से अधिक मिली। जिस पर पुलिस कर्मियों ने काफी कालम को उतरवाया गया। उनकी ऊंचाई 12 फीट होने के बाद आगे की ओर रवाना किया गया। 

 एसपी ट्रेफिक राधवेन्द्र कुमार ने बताया दो दिन पहल मेरठ में एक 35 फुट ऊंची कांवड़ प्रवेश कर गई थी। दिल्ली की यह गगनचुंबी कांवड़ जैसे ही बागपत फ्लाई ओवर पर पहुंची तो हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। कांवड़ में करंट उतर आया। करंट से कांवड़ लेकर चल रहे 7 कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से 1 कांवड़िया की हालत अभी भी नाजुक है जिसे मेरठ से इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन ने अब सख्ती शुरू की है। हाईवे पर डीजे की हाइट नापी जा रही है।

पिछले साल हुआ था बड़ा हादसा

साल 2023 में कांवड़ पर लगे हैवी और ऊंची हाइट के डीजे के कारण बड़ा हादसा हुआ था। यहां राली चौहान में डीजे कांवड़ की हाइट ज्यादा होने के कारण कांवड़ बिजली की लाइन से टकराई और 6 कांवड़ियों की झुलस कर मौत हो गई थी। 14 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts