मेरठ की प्रियंका पेरिस ओलिंपिक में पदक से चूकीं
20 किमी पैदल चाल में मिली 40वीं पोजीशन
मेरठ। गुरूवार को मेरठ की बेटी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी को पेरिस ओलिंपिक में हार का सामना करना पड़ा है। प्रियंका को 20 किमी पैदल चाल कॉम्पिटिशन में 135 नंबर मिले। वो 40वें स्थान पर रहीं हैं। उनकी हार को लेकर परिवार में मायूसी है। उनका कहना है कि प्रियंका ने मैडल के लिए काफी मेहनत की थी। हार-जीत खेल का हिस्सा है। इसमें हमें स्वीकार करना पड़ेगा।
टोक्यो ओलिंपिक में लास्ट मूमेंट पर मेडल से पिछड़ने वाली प्रियंका का जोश इस बार और ज्यादा हाई है।माधवपुरम में प्रियंका के मम्मी, पापा भी बेटी की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। पिता मदनलान बताया कि बेटी का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने अपने मुजफ्फरनगर गांव का घर बेच दिया था। वो लंच तक नहीं करती थी, ताकि पैसे बच सकें।पिता कहते हैं कि बेटी के मेडल के लिए गुरद्वारे में लंगर खाकर दिन गुजारे हैं। चक्की चलाकर बेटी को जूते दिलाए, जिन्हें पहनकर प्रियंका आज यहां तक पहुंची है। प्रियंका पेरिस ओलिंपिक में 20 किमी पैदल चाल व मैराथन मिक्स रिले वॉक, दो इवेंट में हिस्सा ले रही हैं।इससे पहले वो टोक्यो ओलिंपिक में जा चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment