असम-मणिपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार

  21 लाख लोग प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देशभर में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मणिपुर और असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। बडी संख्या में लोग अभी लापता बताए जा रहे है। हजारों लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दोनों राज्यों खूब बारिश होने वाली है। आईएमडी ने असम और मणिपुर में भारी बारिश जारी है और आने वाले दिनों दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मणिपुर और असम में बाढ़ से जानवरों को भी काफी क्षति पहुंची है। बाढ़ से घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों राज्यों में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या बुधवार को 56 हो गई। इनमें असम में 46 मौतें हुई हैं। 21 लाख लोग प्रभावित हुए है। असम में समग्र बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। दूसरी लहर से 29 जिलों के 16.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, मणिपुर में 2000 से अधिक लोगों को भारी बाढ़ वाले इलाकों से निकाला गया है।
उधर, मणिपुर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, नगालैंड में बीते कुछ दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं से करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
आईएमडी ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा और पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts