महिला के पति ने  चिकित्सक के सिर  इश्क के भूत को उतारा 

पति और पिता ने बीच सड़क पर पीटा,  महिला मरीज से चल रहा था अफेयर

मेरठ । थाना नौचंदी क्षेत्र के कैलाशपुरी में एक चिकित्सक को अपने अस्पताल की कर्मचारी से इश्क लड़ाना उस समय महंगा पड़ गया । महिला के पति और पिता ने डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचकर डॉक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेने के बाद शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
कैलाशपुरी  निवासी डॉक्टर आदर्श कुमार का मेजर राय हेल्थ केयर सेंटर के नाम से होम्योपैथिक का क्लिनिक है। डॉक्टर आदर्श कुमार गौड के पास एक महिला दवाइयां लेने के लिए आती थी। डॉक्टर आदर्श कुमार महिला को अपना दिल दे बैठा।धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद डॉक्टर महिला मरीज से मिलने के लिए बागपत जाने लगा। ये बात डॉक्टर के ससुर को लगी, तो दोनों को एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।महिला मरीज के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी मिली। इसी को लेकर महिला के परिवार वालों ने एक पंचायत बहसूमा में बैठा दी। पंचायत में बहसूमा के कुछ जिम्मेदार लोग भी पहुंचे। किसी तरह मामले को निपटा दिया। पंचायत में शामिल लोगों ने डॉक्टर आगे ऐसी हरकत करने पर दंडित करने की बात कही। लेकिन, डॉक्टर ने कुछ दिन बाद ही महिला मरीज से फिर मिलना शुरू कर दिया।डॉक्टर ने महिला को एक मोबाइल दिया था। महिला और डॉक्टर के बीच होने वाली बातों के बारे में महिला के पति पता चल गया। फिर क्या था महिला के पति ने मामले की जानकारी अपने ससुर को दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts