मैट्रो कर्मचारी की जरा सी लापरवाही परतापुर पर कांवडि़यों ने किया जमकर हंगामा 

1 किमी तक लगा जाम; माता-पिता के नाम की कांवड़ लेकर जा रहा था

मेरठ।  थाना परतापुर क्षेत्र में गुटखा थूकने से  आहत होकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर नारेबाजी की। दरअसल, एक युवक अपने माता-पिता के नाम की कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने वहां गुटखा थूक दिया। ये देख कांवड़िए गुस्सा गए।सड़क पर बवाल करने लगे। काफी देर बैठे रहे। पूरी रोड 1 किमी तक जाम कर दी। जानकारी पर  एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंचे। वो अभी तक कांवड़ियों को समझाने में लगे हैं। लेकिन कावंड़ियों का कहना है कि जब उस व्यक्ति को नहीं लाया जाएगा, जिसने थूका। हम नहीं हटेंगे।
मोहित नाम का युवक हरिद्वार से अपने माता, पिता के नाम की कांवड़ लेकर दिल्ली की ओर पैदल जा रहा था। कांवड़ पर माता-पिता की फोटो का फ्लैक्स भी लगाया हुआ था। जैसे ही कांवड़िया मैट्रो कॉरिडोर के स्टेशन के पास पहुंचा, तो कॉरिडोर के नीचे से गुजरने लगा। तभी ऊपर मैट्रो की साइट पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने कांवड़ पर थूक दिया।
गुटखे की पीक कांवड़िए के ऊपर गिरी और कांवड़ पर भी गिर गई। तस्वीर पर पीक के लाल निशान बन गए। इससे कांवड़ खंडित हो गए। कांवड़िए ने कहा कि मेरी मेहनत खराब कर दी, कांवड़ पर थूकने से कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों में भारी आक्रोश है।
कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। कांवड़िए जिद पर अड़े हैं कि उन्हें वो कर्मचारी सौंपा जाए जिसने ये कृत्य किया है। पुलिस किसी तरह उनको समझा रही है। कांवड़िए को छोटे हरिद्वार से जल दिलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts