कंट्रोल रूप से पूरी कावंड़ यात्रा पर रखी जाएगी नजर - एडीजी यातायात 

कावंड़ यात्रा को लेकर पुलिस व ट्रैफिक से जुडें से अफसरों से किया मंथन 

मेरठ। श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी यातायात ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में यातायात प्रबन्धन के संदर्भ में पुलिस अफसरों के साथ एक बैठक की। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एव सुलभ बनाने के लिए एडीजी ने ट्रेफिक डायवर्जन पर मुख्य रूप से दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूरी कांवड़ यात्रा को इस बार कंट्रोल रूम से जोड़ा जायेगा। मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़कर यात्रा को वहीं से हैंडल किया जायेगा। वहीं कई अन्य जिलों के पुलिस अफसरों से कांवड़ियों के आवागमन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा कर एडवाईजरी भी जारी की गई।
 एडीजी यातायात के सत्यनारायण ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अफसरों के साथ यातायात पर बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिये। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों के आवागमन और उनके रखरखाव पर भी गैर जिलों के पुलिस अफसरों से विस्तृत रूप से यात्रा को लेकर मंथन किया। एडीजी ने यात्रा के मद्देनजर यातायात पर एक एडवाईजरी भी जारी की।
22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जायेगी। हालांकि इससे पहले ही दूर राज्यों से आने वाले कुछ कांवड़िये हरिद्वार से जल कर अपने गंतव्य की ओर चल देंगे। लेकिन ज्यादा संख्या मे कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर आना शुरू हो जायेंगे। दिल्ली एक्सप्रेस वे और कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के आवागमन और हल्के भारी वाहनों के रूट डायवर्जन को लेकर एसपी ट्रेफिक से बातचीत की।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एडीजी यातायात ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर वाहनों के आवागमन को पूर्ण रूप से बंद करने और एनएच 58 पर कैसा यातायात रहेगा। इस पर गैर जिलों नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, दिल्ली के पुलिस अफसरों से बैठक कर पूरा यातायात प्लॉन तैयार कर चर्चा की गई।
एडीजी के सत्यनारायण ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा से शहर में लगने वाले जाम और वहां की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से प्लानिंग करने के लिए कहा। उन्होंने जाम की समस्याओं को लेकर ई रिक्शा और ऑटो का रूट सही तरह से निर्धारित करने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के प्रति कार्यवाही करने पर भी जोर दिया।
कांवड़ यात्रा पर आवश्यक दिशा निर्देश
1--सभी कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमर लगाये जाए। उन कैमरों  को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। कंट्रोल रूम से ही माइक के माध्यम से कैमरों को अटैच कर यात्रा पर दिशा निर्देश दिया जाए।
2--पूरी कांवड़ यात्रा को कम्यूनिकेशन सिस्टम को अपनाकर उसे कवर किया जाए।
3--कांवड़ मार्ग पर अधिक से अधिक बोर्ड लगवाये जाएगें। वाहनों की पार्किंग, कांवड़ियों के लिए मेडिकल कैम्प, पेट्रोल पंप, मंदिर एवं मागोँ पर इंडिकेशन बोर्ड लगेगें। सभी बोर्ड वर बार कोड लगाये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts