स्पोर्ट्स कारोबारी के घर नेपाली नौकर दिया  70 लाख की चोरी को अंजाम 

नेपाली नौकर जेवर और कैश लेकर भागा, सीसीटीवी में कैद

मेरठ । थाना लालकुर्ती क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में बीती रात को बीडीएम महाजन के मकान में नेपाली नौकर 70 लाख के नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गया। उस समय परिवार दिल्ली गया था। नेपाली नौकर की चोरी की फूटेज सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसमें वह बैग लेकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। शहर की सबसे पॉ़श कॉलाेनी में चोरी की बडी वारदात पुलिस व सुरक्षा की पोल खोलती दिखाई दे रही है। 

 नेशनल स्पोर्टस कंपनी के मालिक अनिल महाजन परिवार सहित डिफेंस कालोनी में रहते हैं। डिफेंस कालोनी शहर की सबसे पॉश कालोनी है। अनिल महाजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। दिल्ली में उनका एक पारिवारिक मित्र अस्पताल में एडमिट है। उसकी हालत बहुत खराब है। पति, पत्नी दोनों उसे देखने अस्पताल में दिल्ली गए थे। घर में पीछे से केवल नेपाली नौकर अकेला था।अनिल ने बताया कि दोपहर 12 बजे हम लोग दिल्ली निकल गए। रात 8 बजे जब हम दिल्ली से घर लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे खुले थे। नौकर गायब था। कमरों में जाकर देखा तो लॉकर, सेफ सब कुछ खुला था। रूम्स के लॉक भी टूटे पड़े थे। अलमारी से ज्वैलरी, कैश सब गायब था। अनिल महाजन ने आगे बताया कि नौकर ने पत्नी और बहू दोनों के कमरों में जाकर ज्वैलरी, कैश पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस  मामले की जांच कर नौकर की तलाश में जुट गई है।

पत्नी, बहू के कमरों में जाकर लॉक तोड़कर की चोरी

नीचे हमारे बेडरूम में रखा सारा कीमती सामान, पैसे चुराए। फिर ऊपर बहू के कमरे में जाकर वहां अलमारी का ताला तोड़कर ज्वैलरी चुराई। इसके बाद घर से भाग गया। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद लगातार नौकर को फोन मिलाया लेकिन उसका नंबर नहीं मिल रहा। अनिल ने बताया कि एक महीने पहले ही किसी के माध्यम से उन्होंने सम्राट मिलन को घर पर सर्वेंट रखा था। वो मेनली कुक था। सारे घर की देखभाल वही करता था।

सीसीटीवी में बैग ले जाता दिख रहा नौकर

अनिल ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर ऑलरेडी सिक्योरिटी गार्ड्स हैं इसलिए हम लोग घर मे पर्सनल गार्ड्स नहीं रखते। सर्वेंट को अकेला छोड़कर दिल्ली चले गए थे। अंदर के कमरे लॉक थे। उसने उन्हीं कमरों का लॉक तोड़कर चोरी की और भाग गया। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए उसमें नेपाली नौकर घर से एक बैग लेकर बाहर जाता नजर आ रहा है। कालोनी के मेन सीसीटीवी कैमरा को सुबह चेक किया जाएगा। पुलिस भी मामले की जांच कर नौकर की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts