डोली के बाद दुल्हन का उठा जनाज़ा

 मायके के बाद दुनिया से रुख़सत हुई दुल्हन

मोरना। शनिवार को बेलडा गांव में पहुँची दुल्हन की तबियत बिगडऩे पर तुरन्त ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दुल्हन की मौत से मायका व ससुराल में मातम छा गया। मायका में ही उसको सुपुर्द ए ख़ाक किया गया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा से शनिवार को शमीम अंसारी की बारात मुजफ्फरनगर गयी थी। सभी रस्मो को निभाने के बाद सभी बाराती दुल्हन को विदाई  कराकर वापस गांव में पहुंचे। नवदंपति घर की दहलीज पर परम्परागत रस्म अदा कर रहे थे कि दुल्हन की तबीयत खराब हो गई।दुल्हन को बेहोश देख घर में कोहराम मच गया, तुरंत ही दुल्हन को मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया और सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक किया गया।

जानकारी के अनुसार मृतका युवती की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। बीमार हालत में युवती को शादी के लिये अस्पताल से बारातघर लाया गया। इसी समय मृतका की बहन की शादी भी साथ ही सम्पन्न हुई, इसी गमजदा माहौल में रविवार को शमीम की बहन की बारात मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर से बेलडा पहुँची, जहाँ औपचारिक रूप से रस्मों को पूरा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts