देवर ने भाभी से दुष्कर्म करने का किया प्रयास 

 पति को बताया तो बंधक बनाकर पीटा ,एसपी देहात से की शिकायत 
मेरठ। थाना  किठौर क्षेत्र  में देवर की शिकायत करना पत्नी को उस समय भारी पड़ गया, जब सेल टैक्स ऑफिस में बाबू के पद पर तैनात पति ने पत्नी को बंधक बनाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। विवाहिता के मायके वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसपी देहात का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विवाहिता का आरोप है कि उसका पति सेल टैक्स ऑफिस में बाबू के पद पर तैनात है। पति रोज सुबह अपनी ड्यूटी पर चला जाता है। पीड़ित विवाहिता ने बताया कि रविवार को वह घर में अकेली थी, तभी उसका देवर घर में घुस आया और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगा। विवाहिता ने किसी तरह शोर मचाकर आरोपी देवर से खुद को बचाया। पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पति ने अपने ऑफिस से घर पहुंचते ही पत्नी को एक कमरे में कैद करते हुए तरह-तरह की यातनाएं दीं।
उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना के संबंध में अपने मायके वालों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। विवाहिता के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि विवाहिता के साथ उसके देवर ने गलत काम करने का प्रयास किया है। शिकायत करने पर विवाहिता के पति ने उसकी पिटाई की तहरीर मिली है। दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts