स्क्रैप कोराबारी ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट 

 मकान के अंदर दिया घटना को अंजाम , आरोपी फरार 

मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के ढवाई नगर में शनिवार को स्क्रैप कारोबारी ने कहासुनी के बाद  अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या का करने के बाद फरार हो गया। मृतका का शव जमीन पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को भेजते हुए आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है।  वही   पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। 
घटना शनिवार दोपहर की है। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी गुलफसा की शादी 2 साल पहले नौचंदी के ढवाई नगर गली नंबर तीन के रहने वाले स्क्रैप कारोबारी समीर के साथ हुई थी। दोनों का एक 8 महीने का एक बेटा है। शनिवार दोपहर समीर और गुलफसा में झगड़ा हुआ। गुस्साए समीर ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर उसके सिर पर सटाकर गोली मार दी।
गोली मारने के बाद समीर और उसका पूरा परिवार फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। नौचंदी थाना प्रभारी और सीओ सिविल लाइन घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने और सबूत इकट्ठे किए। कमरों की डीवीआर को भी कब्जे में लिया। पुलिस का मानना है कि शायद पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हो।
पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गुलफसा के चाचा ने बताया कि दो साल पहले गुलफसा और उसकी सगी बहन सुमायला की शादी समीर और उसके छोटे भाई मुशील के साथ की थी।
शादी में एक करोड़ रुपए के करीब नकद, 45 तोले सोने के जेवरात और फोर व्हीलर दी थी। शादी के कुछ टाइम तक सब सही चला। इसके बाद गुलफसा की सास नईमा ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। गुलफसा इसकी शिकायत समीर से करती तो वह भी मां का ही पक्ष लेकर झगड़ा करता था।
महिला का शव उसके कमरे में बेड के बराबर नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। घटना स्थल देखने से लग रहा है की गोली मारने से पहले परिवार वालों से महिला की हाथापाई हुई है क्योंकि पास में ही महिला की टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं। वहीं, महिला के माथे से सटाकर गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। गोली मारने के बाद से समीर और उसकी मां दोनों फरार हैं।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से नमूने ले लिए गए हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की है। आरोपी के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी डीवीआर कब्जे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts