छेड़छाड़ का विरोध करना महिला का पड़ा महंगा 

गले पर ब्लेड मारकर किया जानलेवा हमला 

 मेरठ। थाना लोहिया नगर के हुमांयू नगर में  घर से बाहर निकली महिला का युवक के द्वारा छेड़छाड़ करने का विरोध करना उस समय महंगा पड़ गया। जिस पर पीछा कर रहे युवक ने महिला के गले ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में महिला का जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। 

 हुमायूं नगर निवासी रुबी का आरोप है कि अब्दुल वाहिद पुत्र यासीन निवासी श्याम नगर का रहने वाला है और आये दिन महिला को उसके क्षेत्र में जाकर परेशान करता है। कई महिला को रास्ते मे जाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया ओर उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसका महिला ने विरोध किया तो आसपास के राहगीरों ने उसको डाट कर भगा दिया। महिला मंगलवार को  अपने घर से निकली तो युवक उसका पीछा करने लगा और उसको ई रिक्शा में खिंचने का प्रयास करने लगा जिसके बाद महिला ने इसका विरोध करते हुए वहां चिल्लाई ओर आसपास के लोगों को पुकारने लगी। जिसके चलते मनचले युवक ने जेब से ब्लेड निकाला और महिला के गले पर वार कर दिया।वही किसी तरह लोगो ने महिला को उठाया ओर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुच कर महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। 

थाना लोहिया नगर प्रभारी संजय सिंह पांड्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही महिला की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts