तुलसी का साईं ट्रेनिंग सेंटर में चयन

 मेरठ। 22 जनवरी 2024 को भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेनिंग सेंटर हिसार में आयोजित चयन ट्रायल में मेरठ की तुलसी का चयन हुआ है। हिसार में आयोजित चयन ट्रायल में देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें केवल 5 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। चयनित तुलसी एन ए एस कॉलेज हॉकी मैदान पर कोच प्रदीप चिन्योटी से 3 वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।मेरठ हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल और अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर शिवानी शर्मा ने तुलसी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। साई ट्रेनिंग सेंटर में चयनित होने पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, शिवा भारद्वाज, जोगेंद्र सिंह, भूपेश कुमार, प्रभा ठाकुर, मनोज कुमार, तेजवीर सिंह, सुनील शर्मा, शिवेष माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी और कोच प्रदीप चिन्योटी ने शुभकामनाएं दीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts