सीक्रेट फिल्म करने वाला कैसे हो सकता हैं श्री राम-देवव्रत त्यागी 

बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने किया नामाकंन 

 बाेले  हापुड़ लोकसभा सीट चार लाख वोटों से जीतेगी बसपा
मेरठ। मेरठ - हापुड़ लोकसभा संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से प्रत्याशी घोषित हुए देवव्रत त्यागी नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र अग्रवाल तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन अभी भी मेरठ वासियों को हवाई यात्रा नसीब नहीं हो रही हैं। जिले की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी काम नहीं किया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाए अरुण गोविल को कलाकार बताया, कहा कि एक कलाकार को श्री राम का दर्जा नहीं दे सकते हैं।
नामाकंन कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए देवव्रत त्यागी ने कहा सीक्रेट फिल्म करने वाला कैसे श्री राम हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी की किसी से फाइट नहीं है। वें चार लाख वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।देवव्रत त्यागी ने कहा कि श्री राम कण कण में बसते हैं। उनका नाम लेकर वोट मांगने की राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। रामलीला तो देश के प्रत्येक कोने कोने में होती हैं, अगर राम के नाम पर वोट मांगने हैं, तो अन्य कलाकारों को लेकर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अरुण गोविल ने रामायण में राम का किरदार निभाने के साथ साथ सीक्रेट फिल्में भी की हैं। उसे भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं बताते हैं।
इससे पूर्व बीएसपी ने देवव्रत कुमार त्यागी पुत्र रमेश चंद्र त्यागी निवासी 3010 शास्त्री नगर के ब्लॉक बुधवार को प्रस्तावक समेत पांच व्यक्तियों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा व बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम की आवश्यकता है। आज के समय में नौजवान युवक अपने माता-पिता को अलग कर देते हैं।
ऐसी स्थिति में ओल्ड एज होम उनका एकमात्र सहारा होता जो उनके प्रमुख कार्य हैं। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार ने शहर में एक भी ओल्ड एज होम की व्यवस्था नहीं कर रखी हैं। चुनाव जीतने के बाद आवश्यकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी ली है। देवव्रत त्यागी ने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी की किसी से फाइट नहीं है। वें चार लाख वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts