जयंत चौधरी ने  चंदन चौहान के लिए मांगा वोट

मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज जनसभा के जरिये मवाना में प्रत्याशी बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने जनता से चंदन चौहान के लिए वोट करने की अपील की।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की जनसभा मवाना में तहसील के निकट मैदान में आयोजित की गई। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वह वोट करने की अपील की।
मवाना में राष्ट्रीय लोक दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान की सभा को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यह भूमि ऐतिहासिक भूमि है। महाभारत का इस भूमि से संबंध है, यह भूमि राजा भरत की राजधानी रही है जिनके नाम पर पूरे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा है।
इस भूमि पर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने जन्म लिया है और देश के लिए शहीद हुए। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्र सेनानी विष्णु शरण दुबलीश को भी याद करते हुए बताया उनके स्व चौधरी चरण सिंह सिंह से अच्छे संबंध रहे हैं।
एनडीए में जाने की मंच से बताई ये वजह
इस क्षेत्र  के लोगों को अपनी भूमि पर गर्व होना चाहिए उन्होंने कहा एनडीए की नीतियों के कारण एनडीए में आने का निर्णय लिया है। जो सरकार चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है, उससे क्या नाराजगी रख सकते हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जाते हुए गठबंधन प्रत्याशी को मत देकर इस बार 400 पार पहुंचाने का आहवान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts