सरकारी तालाब की शिकायत करना समाजसेवी को पड़ा भारी

 दंबगों ने लाठी डंडों से पीट कर किया अधमरा 

 मेरठ।  थाना परीक्षित गढ़ में एक सरकारी तालाब पर कब्जा करने की शिकायत करना एक समाज सेवी को भारी पड़ गया। बार बार की जाने की शिकायत से नाराज भूमाफियाओं ने समाज सेवी को रास्ते मे घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया। समाज सेवी को लाठी डंडे से बुरी तरह जिसकी वजह से समाज सेवी की बुरी हालत हो गई है।  जिसे गंभीर अवस्था में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है। 

 परीक्षित गढ़ निवासी अशोक शंडलिय एक समाजसेवी ओर आरटीआई कार्यकर्ता है।  अशोक शंडलिय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग समाजसेवी को बुरी तरह लाठी डंडो से पिट रहे है। वही समाजसेवी किसी तरह अपने आप को बचाने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन नकाबपोश लोग बारी बारी से लाठी डंडे से समाजसेवी पर हमला कर रहे है। 

वही लोगों का कहना है कि समाजसेवी अशोक शंडलिय ने एक तालाब को कब्जा मुक्त कराने को लेकर बार बार शिकायत की थी। जिसकी वजह से कब्जा धारी अशोक से परेशान थे। और अशोक को बाज़ ना आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लोगो ने बताया कि नगर पंचायत में एक सरकारी तालाब पर पिछले काफी समय से कब्जा किया जा रहा था। जिस पर अध्यक्ष नगर पंचायत ओर एक सत्ताधारी नेता के लोग तालाब पर कब्जा कर उस पर दुकानें बनाने का काम कर रहे थे।

अशोक शंडलिय पिछले काफी समय से इस अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन अधिकारियों के दफ्तरों में शिकायत कर रहा था। शिकायत कर्ता ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर भी दी थी। जिसके चलते लगातार शिकायत कर्ता को शिकायत वापस लेने के लिये धमकी दी जा रही थी। भूमाफियाओं ने कब्जाधारी की बात ना मानने पर गुरुवार को कुछ नकाबपोश लोगो ने अशोक को बीच रास्ते मे घेर लिया और जानलेवा हमला बोल दिया। ओर लाठी डंडो से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने पीड़ित को मरा समझकर वहां छोड़ कर चले गये। इस घटना का पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।

परिजनों ने पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को होश आया और पीड़ित से मिलने अस्पताल पहुंची ।जहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

 परीक्षित गढ़ पुलिस इंस्पेक्टर रमेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित अभी बोलने की हालत में नही है सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी अभी पीड़ित अपने होश में नही जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts