मातम में बदली खुशियां 

 डांस करते-करते युवती की मौत , परिजनों में मचा कौहराम 

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट के  अहमद नगर  में एक परिवार खुशियां उस समय मातम में बदल गयी । जब हल्दी की रस्म के दौरान एक युवती की डांस करते -करते हुए अचानक जमीन पर गिर गयी। आनन फानन में से पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार में शादी का कार्यक्रम रूक गया है। 

अहमदनगर गली नंबर 2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बारात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन महताब की बेटी रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डांस कर रही थी।तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई और उसकी मौत हो गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया। इस दौरान घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक रिमशा के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को रोक दिया है।

कार्यक्रम में डांस के दौरान पड़ा दौरा

मृतक रिमशा के परिवार वालों का कहना है कि मेरी बेटी को चक्कर आने की बीमारी थी। कल कार्यक्रम में डांस के दौरान उसे दौरा पड़ा था। जिसके चलते वह गिरी और उसकी मौत हो गई। हालांकि थाना पुलिस किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts