योग के माध्यम से ही स्वस्थ शरीर को प्राप्त किया जा सकता है-डॅा. सुधीर गिरि

वेंकटेश्वरा में अन्तर विभागीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया       

   मेरठ। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा संस्थान में अन्तर विभागीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सस्था के लगभग पचास छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग, बीपीएड, बी..फार्मा., डी. फार्मा, पोलिटेक्निक, बी.टैक. के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 



वेंक्टेश्वरा संस्थान के ऑडिटोरियम में योग अन्तर विभागीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी,  परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह  ने रीबन काट कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। 



अन्तर विभागीय योग प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि योग विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास एवं चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि योग से मन वऔर आत्मा को और खूबसूरत सिर्फ योग के द्वारा ही बनाया जा सकता है। 

परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा है योग हमें वो ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम अपने जीवन की हर समस्याओं से लड सकते है आप सभी को योग के लिए प्रतिदिन कुछ समय निकालना चाहिए। 

योग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रजनी कुमारी, द्वितीय स्थान रिया कनौजिया एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी यादव ने प्राप्त किया। वहीं पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान राजेश , द्वितीय स्थान अशोक सिंह एवं तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। विजयी टीम के खिलाडियों को संस्था के अधिकारियों द्वारा मैडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर परिसर निदेशक  ने,  प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य डॉ. नितिन राज वर्मा,  डॉक्टर अभिषेक स्वामी, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार प्राचार्य फार्मेसी डॉ निधि, अल्का सिंह, गौरव,  ललित कुमार, पूजा शर्मा,  विदिषा चौधरी, रवि, गौरव एवं समस्त विभागों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके योगदान से योग प्रतियोगिता का सफल्तापूवर्क आयोजन किया जा सका। अन्त में परिसर निदेशक जी के द्वारा प्रोग्राम को-आर्डिनेटर अभिनव राणा को योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाऐ देते हुए योग प्रतियोगिता का समापन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts