2019 - 2022 के बीच सेना मे चयनित 1.5 लाख अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति हो- निर्मल चौधरी 

स्थाई सेना भर्ती की बहाली व अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरो का  स्थाई प्रबंध हो

मेरठ। शनिवार को  कांग्रेस कार्यालय पर  कांग्रेस पार्टी की ओर से जय जवान जय किसान अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने प्रेस वार्ता की एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अल्तमस त्यागी के नेतृत्व मे एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने निर्मल चौधरी का जोरदार स्वागत किया। 

 मीडिया से बात करते हुए निर्मल चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019 -2022 के बीच चयनित 1.5 लाख अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति हो। स्थाई सेना भर्ती में बहाली व अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरों का स्थाई प्रबंध हो। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग की।

 इस दौरान उन्होंने अभियान का पोस्टर जारी किया।  इस मौके पर  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा,महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, अल्तमस त्यागी,प्रवक्ता हरीकिशन अम्बेडकर,सलीम खान,महेंद्र शर्मा,डा शोएब,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शहरयाब मुखिया, शशांक शर्मा,डॉ जाहिद वाहिद,इमरान अख्तर,मुस्तजाब चौधरी,मुद्दाबिर अली, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित विकल,एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अल्तमस त्यागी,फरहान चौधरी, नईम राणा,तेजपाल डाबका,उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts