महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है- भावना शर्मा

 शिव मंदिर के सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ।  महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाएं संचालित की गई है । बुधवार को  महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने बंगाल से वर्चुअल माध्यम से देश में आयोजित महिला सम्मेलनों को संबोधित करते हुए भविष्य के लिए महिलाओं को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का भाजपा का संकल्प दोहराया।

इसी संदर्भ में दक्षिण विधानसभा के शास्त्री नगर मण्डल के कार्यक्रम का संयोजन पुराना के ब्लॉक स्थित शिव मंदिर के सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम की शास्त्री नगर मंडल की संयोजक एवं मंडल महामंत्री भावना शर्मा सह संयोजक नीरज शर्मा, निर्वाचन रस्तौगी, तेजवीर सिंह, आशु सिंह के द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना शर्मा ने कहा की मंडल की महिलाओं के स्वावलंबन और समस्याओं के लिए मैं और मेरी पूरी टीम पूरी तरह से समर्पित भाव से काम कर रही है करती रहेगी और  प्रधानमंत्री का जो संकल्प है उसे साकार करने के लिए हम पूरे की जान से मेहनत करते रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महानगर महामंत्री एवं शक्ति वंदन अभियान के संयोजक महेश बाली ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है की सभी धर्म जाति और संप्रदाय की महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है वहीं हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के द्वारा भी बहुत सारी योजनाएं संचालित की गई है इन योजनाओं का लाभ आम महिला तक पहुंचे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम गांव-गांव गली गली और घर-घर जाकर के उन्हें जानकारी दे रही है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक  रविंद्र भडाना ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया। शास्त्री नगर मंडल के अध्यक्ष  ललित मोरल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर मंडल की सभी महिलाओं के लिए हमारे मंडल की टीम सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। 

इसमें शास्त्री नगर मंडल की सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री का उद्बोधन बड़ी स्क्रीन पर सभी महिलाओं को सुनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं शास्त्री नगर मंडल प्रभारी अंजू वॉरियर, महानगर उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, निधि रस्तोगी, बकुल रस्तोगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल, विधानसभा संयोजक प्रदीप कपूर, पंकज कतीरा, पराग त्यागी, शोभा शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र अरोड़ा, प्रदीप शर्मा, उमेश मोहन शर्मा, अरुण अरोड़ा, प्रभात गुप्ता, मनीष जैन, प्रशांत सूर्यवंशी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts