शक्ति वंदन अभियान के समापन को 12 के 16 स्थानों पर किया गया सजीव प्रसारण 

 मेरठ। प्रधानमंत्री  द्वारा प्रातः 10ः30 बजे से सजीव प्रसारण के द्वारा शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह के अन्तर्गत महिला स्वंय सहायता समूह एवं एन.जी.ओ से महिलाओं के अनुभव साझा किये गये। जनपद मेरठ के समस्त 12 विकास खण्डों, समस्त नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों एवं नगर निगम के 16 स्थान, इस प्रकार जनपद में कुल 36 स्थानों पर उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम हेतु सभी चिन्हित स्थानों पर एल.ई.डी., माईक सिस्टम आदि की व्यवस्था की गई थी। उक्त कार्यक्रमों में महिला स्वंय सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. के साथ-साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा  प्रधानमंत्री के सम्बोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी शक्ति वंदन अभियान के सम्बन्ध में अपने विचार रखते हुए अपने अनुभव साझा किये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts