27 महिलाओं का दिया गया नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय पुरस्कार
हरित पर्याय पत्रिका एवम् बी.डी.एस स्कूल आफ लाॅ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं नारायाणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 समारोह का आयोजन
मेरठ। भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एवं सम्मानित पर्यावरण केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका हरित पर्याय के प्रकाशन के सात सफल वर्ष पूरे होने पर सेव वाटर सेव डॉटर विषय पर गोष्ठी एवं नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान विभिन्न् विषयों पर कार्य करने वाली 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बी डी एस स्कूल ऑफ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में बी डी एस इंटरनेशनल स्कूल, जागृति विहार, में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजा मानवेन्द्र सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवम् भूतपूर्व एम.पी.), मनु लक्ष्मी (लेखा नियंन्त्रक सरदार वल्लभभाई पटेल यूनि. आफ एग्रीकल्चर एण्ड टैक्नोलाॅजी,), डा. शूलपानी सिंह (भूतपूर्व अध्यक्ष इंडो अमेरिकन चैम्बर आफ काॅमर्स बिहार), संस्थान के चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा , डा. मनोज शर्मा (प्राचार्य, बी.डी.एस विधि विभाग), गोपाल दीक्षित (प्राचार्य बी.डी.एस, इन्टरनेशनल स्कूल) और आयोजक डा. मधु वत्स द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किय गया।
कार्यक्रम में बी.डी.एस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतू नारायणी सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वन्दना विश्वास (संगीतकार एवम् वास्तुकार, टोरेन्टो) ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सबको मनमोहित कर लिया।
संगोष्ठी में पुरस्कृत वन्दना बोस, प्रो. मधु त्रिपाठी, प्रो. अर्चना सिंह, निधि भार्गव, डा, अश्वनी रानाडे, डा. राखी अग्रवाल, मीनू त्रिपाठी, सरिता त्यागी, डा. मीनाक्षी त्रिवेदी, प्रीति मल्होत्रा, रिया जावला, ऋचा सिंह, डाॅली शर्मा, सौम्या पाण्डेय, ज्योत्सना गुर्जर, अलका शर्मा, डा, साधना यादव, अर्चना सिन्हा, तुलिका मिश्रा, प्रा. रीना विश्नोई, संज्ञा वशिष्ठ, ज्योति चैधरी, कविता सक्सेना, प्रो. यशोधरा शर्मा, पारूल शर्मा को सम्मानित किया गया। पूर्व मिसेज यूनिवर्स (टेलेन्टीड) रही नीमा पंत द्वारा एक मनमोहक कविता प्रस्तुत की गई।
डा. मधु वत्स कार्यक्रम आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवम् श्रोतागणों का स्वागत एवम् उनकी उपस्थिति हेतू आभार व्यक्त किया तथा त्रिमासिक पुस्तिका “हरित पर्याय” का अनावरण किया। सभी अतिथियों द्वारा एवम् श्रोतागणों द्वारा डा, मधु वत्स के द्वारा किये गये सभी सामाजिक कार्यो में उनके योगदान की प्रशंसा की गई एवम् इस संगोष्ठी हेतु शुभंकामनाए एवम् उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्य अतिथि राजा मानवेन्द्र सिंह द्वारा महिला सशक्तीकरण के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये। चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पानी बचाएं बेटी बचाएं पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की संचालिका पायल शर्मा रही एवम् कार्यक्रम में डा. सौरभ ,माला , विवेक कुमार, कोमल शर्मा, डा, मीनू शर्मा, क्षमा शर्मा, ईशा जैन और बी,एड विभाग उपस्थित रहा।
No comments:
Post a Comment