लगातार तीसरी बार भोलासिंह पर कमल खिलाने का जिम्मा

 बुलंदशहर।भाजपा हाईकमान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए, भोला सिंह को लगातार तीसरी बार बुलंदशहर में फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस बार भी उन्हें लोकसभा में कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने 2.90 लाख मतों से विजय हासिल की थी और पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी वे सफल होंगे। इसके अलावा, जिले के 10 से अधिक दावेदारों को टिकट की रेस में भोला सिंह के अलावा अन्य भाजपा के पदाधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा हाईकमान ने भोला सिंह पर लगातार विश्वास जताया है और उन्हें पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजयी बनाने का ऐलान किया है।

अगले माह में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए शनिवार को भाजपा हाईकमान ने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार सांसद भोला सिंह के नाम पर सहमति देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान ने लगातार तीसरी बार लोकसभा में कमल खिलाने की जिम्मेदारी सांसद भोला सिंह को दी है। शनिवार को टिकट की घोषणा होते ही जिले में पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भोला सिंह ने 2.90 लाख मतों से जीत दर्ज की थी।

अगले माह में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए शनिवार को भाजपा हाईकमान ने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार सांसद भोला सिंह के नाम पर सहमति देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी पार्टी को उम्मीद है कि जिले में कमल खिलाने में भोला सिंह सफल होंगे। 

बताते चलें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में कुछ क्षेत्रों से भोला सिंह के खिलाफ बगावत की आवाज उठी थी, लेकिन इसके बाद भी भोला सिंह ने 6.81 लाख वोट हासिल करते हुए 2.90 लाख के बड़े अंतर से बसपा के योगेश वर्मा को हराया था। स्थिति यह थी कि कुल 11.25 लाख वोटों में से 6.81 लाख वोट भोला सिंह ने हासिल किए थे।

लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक सांसद भोला सिंह ने वर्ष 1999 में मेरठ विवि से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। इस दौरान भोला सिंह ने अपनी कुल संपत्ति की कीमत 1.3 करोड़ रुपये दर्शाई थी। जबकि आय के तौर पर उन्होंने 19.11 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन और बैंक ब्याज से दर्शाए थे।

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की रेस लगा रहे जिले के 10 से अधिक दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। इस दौरान टिकट की रेस में सांसद भोला सिंह के अलावा खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक होराम सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, डा. वीरेंद्र कुमार, पूर्व जिला जज दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, ईएनटी चिकित्सक डा. वीरेंद्र कुमार समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी लोकसभा से टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे।

बीजेपी जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने लगातार तीसरी बार सांसद भोला सिंह पर विश्वास जताया है। हाईकमान के विश्वास को किसी भी हाल में कम नहीं होने दिया जाएगा और भोला सिंह को पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts