पकड‍़ में नहीं आ सकता तेंदुआ , कैंट विधायक  पहुुंच आर्यनगर 

मेरठ।कंकरखेडा क्षेत्र के आर्यनगर में दिखे तेंदुवा तीसरे पर कोई पता नहीं चल पाया है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गये पिंजरे में तेदुआ नहीं आ सका है। जिसके कारण लोगों में अभी दहशत बनी हुई  है। वहीं रविवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल आर्य नगर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि तेंदुए को जल्दी वन विभाग की टीम पकड लेगी। उन्होंने लोगों से सचेत रहने के कहा। 

  कैंट विधानसभा के कंकरखेड़ा क्षेत्र के आर्य नगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेंदुए नज़र आने की खबर पर आज मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवालने आर्य नगर क्षेत्र में जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना और तेंदुए आने की घटना की जानकारी प्राप्त कर जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़वाकर जगल में छुड़वाने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया तेंदुए के कारण उन के अंदर अभी दशहत बनी हुई है। जिसके कारण लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। रात के समय जाग कर बिताना पड रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts