रसूलपुर  में मस्जिद के पुनः निर्माण (मरम्मत) पर दो समुदाय पक्ष आमने सामने और दोनो पक्षों के 5-5 लोगों के 5-5 लाख के मुचलके पाबंद        

    बुलंदशहर । बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मस्जिद के पुनः निर्माण (मरम्मत) को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने और दोनो पक्षों के 5-5 लोगों के 5 लाख के मुचलके। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ शिकारपुर ने मामला शांत कराया।

 शाम लगभग 7 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक पुरानी मस्जिद का की इमारत काफी टूटी और जर्जर स्थिति में हो रही थी, जिसकी मरम्मत के लिए मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मस्जिद पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया, जिस गांव ले ही हिंदू पक्ष के लोगों ने मस्जिद के पुनः निर्माण पर एतराज जताया और दोनो समुदाय के लोगों में बहसबाजी शुरू हो गई। इससे पहले की विवाद और ज्यादा बढ़ता, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया और मौके पर तुरंत एसडीएम शिकारपुर प्रियंका गोयल और सीओ शिकारपुर शोभित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और काफी प्रयास के बाद मामले को शांत कराया। एसडीएम शिकारपुर प्रियंका गोयल ने बताया कि मस्जिद मरम्मत को लेकर दोनो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मस्जिद मरम्मत की अनुमति नहीं ली इसलिए मस्जिद मरम्मत का कार्य को रोक दिया गया। गांव निवासी एक पक्ष के अमित, भोले, मुकेश, पीतम, अजीत तथा दूसरे पक्ष के आरिफ, अहमद शहीद, नभीर, शाहिद, आबिद, न्यादर, अनवार व शहाबुद्दीन को 5-5 लाख रुपए के मुचलकों में पाबंद किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts