301 मातृ शक्ति को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजा गया 

 मातृ-शक्तियों का सम्मान करके मिलता है अपार सुख:- आदेश फौजी  

   मेरठ।  भारतीय मतदाता संघ (रजि०)एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ (रजि०) के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति को समर्पित रानी लक्ष्मीबाई अर्वाड सम्मान एवं होली मिलन समारोह एन एच-58 दिल्ली देहरादून हाईवे पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 301 मातृ-शक्तियों को रानी लक्ष्मीबाई अर्वाड से सम्मानित किया गया। 

 बतौर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज , अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ ईश्वर चंद गम्भीर ने नारी शक्ति पर काव्य पाठ किया और होली के गीत से सभागार में उपस्थित बहनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल  ने  301 मातृ-शक्तियों को रानी लक्ष्मीबाई अर्वाड से सम्मानित किया गया । जिसमें शिक्षक, वकील, डाक्टर, समाजसेवी, सभासद, पार्षद, ग्राम प्रधान एनजीओ की अध्यक्ष, मातृ-शक्तियों ने सहभागिता की । 

कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेन्द्र भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मंच का संचालन लता शर्मा ने किया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा एक मातृशक्ति मां, बहन, पत्नी, मित्र के रूप में देवीय अवतार होती है नारी से ही पुरुष अवतरित होता है नारी का सम्मान करना और अर्वाड देना गर्व की बात है और मतदाता ही राष्ट्र निर्माता काव्य संग्रह का विमोचन लेखक डॉ ईश्वर चंद गम्भीर की उपस्थिति में सैकड़ों मातृशक्ति के कर कमलों हुआ। भामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद और विकास को वोट करने की अपील की और इस बार शत प्रतिशत मतदान करने के प्रेरित किया इसी दौरान विचार रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरजे बीएम पंडित आर डी शर्मा ने संस्था के कार्यो से अवगत कराते हुए कहा संस्था शिक्षा और गरीब बेटियों के विवाह के कार्य करती है कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र शर्मा ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू शर्मा ने अपने हाथों से 101 मातृ-शक्तियों का अर्वाड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में, प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष विमलेश शर्मा,संरक्षक मीरा सिंह, उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, आरती मान, रेनू शर्मा, शिमला चौधरी, पार्षद सीमा प्रजापति, जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा,उषा सिंह, रक्षा शर्मा,नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts