आरजी पीजी में पुरातन छात्र वार्षिकोत्सव का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के द्वारा रविवार को पुरातन छात्र समिति द्वारा पुरातन छात्र वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय का प्रांगण पुनः एक बार फिर रघुनंदनियो के चहल पहल से गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में दीपा जैन जो ना केवल रघुनंदनी है बल्कि सभी के लिए प्रेरणादाई शक्सियत भी है क्यों कि उन्होंने लगभग 50 वर्ष की उम्र के बाद टेबल टेनिस जैसे खेल को राष्ट्रीय स्तर पर खेला ।उन्होंने बताया कि जब वह छात्रा थी तो उनके समस्त क्रीडा व्यव महाविद्यालय स्वयं करता था तत्कालीन प्राचार्य प्रोफेसर विमला पुरी ने उनके लिए एक कोच भी रखे थे जो उनको टेबल टेनिस सीखाते थे। वर्तमान में वो मुंबई में निवास करती है और एक सफल महिला उद्यमी है। दूसरी मुख्य अतिथि डॉ. आशा भटनागर रही जो इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज , मनोविज्ञान विभाग से सेवानिवृत विभागध्यक्षया हैं जो रघुनंदनी के रूप में अपने महाविद्यालय से आज भी हृदय से जुड़ी हुई है। सबसे अधिक पुरातन छात्रा 1968 बैच की कामना बंसल को विशेष सम्मान दिया गया। मंच का संचालन निशि जैन तथा द्वारा किया गया। मंच पर अनेक रंगारग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें मुख्य रूप से भारत के विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में कैट वॉक प्रस्तुत की गई। साथ ही होली का पर्व भी आ रहा है जिसे हरियाणवी समूह नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और पूरा सभागार होली के रंगों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में अनेक सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। संगीत विभाग से डॉ. स्वाति शर्मा ने होली पर गीत प्रस्तुत किया। "मेरी चुनरी में लग गयो दाग री, एसो चटक रंग डालो।"
इन्हें मिला सम्मान
इस वर्ष, शारदा शर्मा 1970,मंजू चौधरी, कामना बंसल, डॉ. आशा भटनागर व पवन कपिल सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. वाई. विमला भी इस अवसर पर उपस्थित रही। कार्यक्रम में पुरातन छात्रा समिति के कार्यकारिणी सदस्य निशि जैन, डॉ. मंजरी पाल, अमृत अग्रवाल, प्रतिभा त्यागी, रेखा जैन, सुरेखा कश्यप, शैल अग्रवाल, सरिता जैन व अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment