स्वाथ्य के लिए पोष्टिक आहार व  जीवन में पानी पीने के महत्व पर गोष्ठी का आयोजन 

 मेरठ। हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी द्वारा गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में होली के पर्व पर   स्वाथ्य के लिए पोष्टिक आहार व  जीवन में पानी पीने के महत्व पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल, मुख्य अतिथि चंडीगढ़ से स्वास्थ्य विशेषज्ञ  मीनाक्षी जैन , विशिष्ट अतिथि रेणु राजवंशी, योग शिक्षिका सारिका व प्रिय त्यागी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

मीनाक्षी जैन ने कहा कि भोजन में  पोष्टिक आहार व आवश्यकता अनुसार पानी पीना वास्तव में हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पोष्टिक आहार वह आहार  हमें  प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स, आदि प्रदान करता है। इन पोषक तत्वों की सही मात्रा  लेना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती   है और विभिन्न बीमारियों से बचाव करने में सहायक होती है।पोष्टिक आहार का सेवन रोगों की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है और शारीरिक शक्ति को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्वों की कमी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और शारीरिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। 

विपुल सिंघल ने कहा कि पानी का सही मात्रा में सेवन  शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर के ऊतकों को सही तरीके से काम करने के लिए आवश्यक होता है। पानी की कमी से शरीर की ऊर्जा की कमी होती है, मस्तिष्क का सही संचालन नहीं होता है, और शरीर में अन्य विषाक्त पदार्थों की सही निष्क्रियकरण प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।पानी का सही मात्रा में सेवन करने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे शरीर को अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, पानी उच्च रक्तचाप, मोटापा, डायबिटीज, किडनी स्टोन्स, और अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

रेणु राजवंशी ने कहा कि होली, रंगों का त्योहार व खुशियों का उत्सव है। यह एकता, प्यार और खुशी का प्रतीक है। इस उत्सव के दिन, हमें अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुशियों का संगम मनाना चाहिए।

इस अवसर पर हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी के अध्यक्ष विपुल सिंघल , रेणु राजवंशी, गरिमा गर्ग, विकास गोयल, विशाल त्यागी, अनिक मेहरा , रेखा चौधरी, सचिन त्यागी, रुचि गोयल, सारिका, रीमू गर्ग, नीतू मित्तल, अंशुल सिंघल, ललित चौधरी, डॉ प्राची जैन, अमित कुमार, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts