अल्टो कार की टक्कर से अध्यापक की मौत
हाइवे से पर पीछे से स्कूटी जोरदार टक्कर
हापुड। थाना बाबुगढ क्षेत्र के नए बाईपास नेशनल हाईवे एक तेज गति से आ रहा अल्टो कार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी स्कूटी सवार फ्लाई ओवर से नीचे गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज की घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही कार पलटने से कार चालक भी घायल हो गया।
हादसा सोमवार का है चमरी निवासी अशोक कुमार व तेजपाल सिंह बाईपास पर स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थै। तभी पीछे से तेज गति से आ रही आल्टो UP 78 CC 3437 ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी एक युवक सड़क से सर्विस रोड पर जा गिरा जबकि कार की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापक अशोक कुमार फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड़ पर गिरा, कार भी पलट गयी। जिसमें सवार कार चालक भी घायल हो गया। वही स्कूटी सवार अध्यापक की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर बाबूगढ छावनी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।


No comments:
Post a Comment