मेयर का टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज जाट समाज की इमरजेंसी मीटिंग
मेरठ। मेयर का टिकट न मिलने से नाराज जाटों ने इमरजेंसी मीटिंग कॉल की है। नामांकन के आखिरी दिन एक तरफ भाजपा प्रत्याशी नामांकन करा रहे थे। वहीं जाट समाज भाजपा के प्रति गुस्सा जता रहा था। जाट महासभा की मीटिंग महासभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र मलिक के आवास पर गंगानगर में सोमवार को हुई।
मीटिंग में जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्तारुढ़ दल भाजपा ने किसी भी जाट को मेयर पर टिकट नहीं दिया। ये जाट समाज का अपमान है। जाट समाज के बीजेपी पार्टी से जुड़े कई लोग मेयर की टिकट की दौड़ में आखिरी समय तक रहे। मेरठ शहर में जाटों की संख्या 1.26 लाख के करीब है। जो की ओबीसी वर्ग में सबसे ज्यादा है।
बैठक की अध्यक्षता रवींद्र मलिक ने की और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा 30 तारीख तक रोजाना मेरठ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय जाट सभाओं की मीटिंग की जाएंगी। उसके बाद जाट समाज की एक बड़ी मीटिंग जाट भवन पर अति शीघ्र बुलाई जाएगी। जिसमें जाट समाज के लोग काफी भारी संख्या में भाग लेंगे। जाट समाज ने तय किया कि इन बैठकों में जाट समाज का मेयर के चुनाव में क्या रुख रहेगा। उसको लेकर भी एक निर्णायक निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा।
बैठक में जाट महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित थे। महासभा के प्रमुख संरक्षक बृजपाल सिंह पैसल, पूर्व अध्यक्ष जाट महासभा सतवीर सिंह सिवाच, जाट महासभा महासचिव डॉक्टर इंद्रपाल सिंह मलिक, पूर्व अध्यक्ष जाट महासभा चौ कल्याण सिंह , पूर्व महासचिव जाट महासभा गजेंद्र सिंह पायल, गंगानगर जाट सभा अध्यक्ष कर्नल एस पी सिंह , कंकरखेड़ा जाट सभा अध्यक्ष कर्नल बिनोद कुमार उज्जवल , रोहटा रोड जाट सभा अध्यक्ष कैप्टन ब्रह्मपाल सिंह, बागपत रोड जाट सभा अध्यक्ष तेजपाल सिंह तोमर , कर्नल रणवीर मलिक , कैप्टन ईलम सिंह , एड जयराज सिंह ,विनोद सिरोही, अरूण पूनिया भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment