भाजपा के विरोध में उतरा त्यागी समाज

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- खतौली याद दिलाने का वक्त आ गया

पश्चिम से किसी त्यागी को टिकट न मिलने पर नाराजगी

मेरठ। निकाय चुनाव के टिकटों की घोषणा होने के साथ ही भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। मेरठ में नगर निगम के 90 में से किसी भी वार्ड पर त्यागी कैंडिडेट को टिकट न मिलने से समाज बुरी तरह नाराज है। सोमवार को त्यागी भूमिहार ब्राहमण समाज मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री मांगेराम त्यागी ने मेरठ में सभा करते हुए कहा कि भाजपा को खतौली वाला टाइम याद दिलाने का वक्त आ गया है। जो हाल खतौली में हुआ वही हाल इब मेरठ में होगा।

मेरठ पहुंचे मांगेराम त्यागी ने कहा इतना बड़ा मेरठ नगर निगम है। 90 वार्ड हैं, किसी भी वार्ड से भाजपा को एक त्यागी चेहरा नहीं दिखा। जिसे पार्टी टिकट देती। मांगेराम त्यागी ने कहा ये ठीठ सरकार है। यहां किसी की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जैसा खतौली में हुआ वैसा ही इस बार निकाय चुनाव में करने का टाइम है। सकल त्यागी समाज एकजुट होगा और भाजपा को त्यागी समाज की पावर बता देगा।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाजपा ने त्यागी समाज के साथ धोखा और चालाकी की है। निकाय चुनाव में मेरठ, गाजियाबाद में भाजपा का सूपड़ा साफ करके इनको आईना दिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की वो कार्यशैली नहीं रही, जिसे लेकर जनता ने इन्हें वोट दिया था। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर जगह लूट खसोट और भ्रष्टाचार है।

मांगेराम त्यागी ने कहा सीएम योगी और पीएम मोदी कौन सा फोन रखते हैं जो किसानों से बात नहीं होती। कहा जो भी बोलने की कोशिश करता है उसके पीछे ईडी और सीबीआई को लगा देते हैं। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि त्यागी समाजआने वाले समय में ऐसा इलाज करेगा कि ये भी समझ जाएंगे।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि मेरठ हो या गाजियाबाद रात 9 बजे तक कैंडिडेट की लिस्ट घोषित की गई। ऐसा इसलिए हुआ ताकि कोई निर्दलीय भी चुनाव लड़ने लायक न बचे।

कहा कि भाजपा ने त्यागी समाज का चक्रव्यूह बना दिया है। सवा लाख वोटों से राजेंद्र अग्रवाल को सांसद जिताया वहां एक त्यागी को टिकट नहीं। मुरादनगर में 18हजार वोट त्यागियों ने दी। बूथों पर सिपाही तक खड़े रहे। बिजनौर, गाजियाबाद, बागपत सहित पूरे वेस्ट में त्यागी समाज भाजपा के साथ खड़ा रहा। लेकिन भाजपा ने मान लिया कि त्यागी समाज इनका बंधुआ मजदूर है। हमने भी कसम खा ली कि त्यागी समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।

गाजियाबाद से डॉ. उदिता त्यागी को टिकट की बात थी लेकिन उनका नाम काट दिया। कहा त्यागी समाज से जो निर्दलीय भी लड़ रहे उनको जिताएंगे। विपक्ष को वोट दे देंगे लेकिन भाजपा को वोट नहीं देंगे। मुरादनगर में जिनकी 5800 वोट हैं भाजपा ने उनको टिकट दे दिया जिस त्यागी बिरादरी की 17800 वोट हैं उसे नजर अंदाज किया। कहा बसपा वाला चलन ही भाजपा का हो गया। नोट लेकर टिकट देने का ट्रेंड चल रहा है।

मांगेराम त्यागी ने कहा भूपेंद्र चौधरी के यहां बैठक थी उसमें कहा गया कि त्यागी समाज मैनेज हो गया। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना प्लेटफार्म होगा। अपने सांसद बनाएंगे। कहा भविष्य में अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। लेकिन भाजपा को साथ नहीं देंगे। भाजपा धर्म, हिंदू मुस्लिम की बात करती है। पहली सरकार में 1हजार रुपए में काम होता था अब 10हजार रुपए जा रहे हैं। गुंडे, माफिया सब सरकारों के पाले हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts