राजनीति में त्यागी समाज की अनदेखी से गुस्सा

 भूमिहार संयुक्त महासभा ने सीएम को भेजा पत्र

मेरठ। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री और सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। त्यागी समाज की मांगों पूरा करने की मांग की है।

संगठन पदाधिकारियों का कहना कि 2017 में प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रीमंडल में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व नही दिया गया था। 2022 पुनः योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर भी त्यागी समाज को योगी मंत्रिमंडल कोई स्थान नहीं मिला है। जिससे त्यागी समाज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

ये हैं समाज की मुख्य मांगें

1-उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

2-उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

3 -उत्तर प्रदेश की नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद व नगर निगम में सभासदों की मनोनयन में त्यागी समाज को उसकी आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी दी जाए।

4- मेरठ स्थित हापुड़ अड्डा चौक का नाम स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी चौक किया जाए।

त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने अपनी उपरोक्त मांगों को अतिशीघ्र पूरा किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की हैं और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शीध्र ही उपरोक्त मांगों को पूरा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts