खाली पड़े प्लॉट में शव मिलने से मचा हड़कंप , हत्या की आंशका 

मेरठ।थाना कंकरखेड़ा  पुलिस को जगन्नाथ पुरम स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने शव की जानकारी स्थानीय पुलिस केा दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव केा अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में पुलिस जुटी है। 

शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कंकरखेड़ा थाना पुलिस को जगन्नाथ पुरम स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।मृतक व्यक्ति के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। जिससे उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का आशंका जताई जा रही है। लोेगों ने इसकी जानकारी कंकरखेड़ा पुलिस को दी।   सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। शव की हालत को देखते हुए शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।हालांकि पुलिस मामला एक्सीडेंट बता रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

स्थानीय लोगों की मांने तो उनका कहना है कि जहां मृतक का शव मिला है। वहां आने जाने का रास्ता नहीं है इसलिए इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद खाली प्लॉट में लाकर फेंक दिया गया है।  मृतक के फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts